फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पत्नी और साले को पीटकर कर किया लहूलुहान

पत्नी और साले को पीटकर कर किया लहूलुहान

Sat, 07 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
पत्नी और साले को पीटकर कर किया लहूलुहान
fight - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। सेला गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और साले को पीटकर लहूलुहान कर दिया। इन्हें इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान पवन निवासी पलूंई और चंचलो देवी पत्नी नरेश निवासी सेला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम को जब वह घर में आराम कर रही थी। उसका हाल चाल पूछने उसका भाई भी आया था। जब दोनों आपस में बातें कर रहे थे, तो उसका पति वहां आया। वह बिना वजह उनसे गाली गलौज करने लगा। जब उसके भाई ने ऐसा करने से मना किया, तो उसने दोनों के ऊपर लात घूंसे बरसाना शुरू कर दिया। दोनों को बुरी तरह से पीटा। दोनों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


साथ ही अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत चंबा थाना में दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया। दोनों के बयान पर पुलिस ने आरोपी को थाने में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। जहां पर उसके साथ मारपीट को लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed