{"_id":"59ff467e4f1c1b6d548bb06d","slug":"171509901950-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में शाम ढलते ही ढाबों में छलक रहे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में शाम ढलते ही ढाबों में छलक रहे जाम
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
श्ाराब
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। शहर में शाम ढलते ही मटन और चिकन की दुकानों और ढाबों में शराबियों की महफिल सज जाती है। प्रशासन और पुलिस की नाक तले ऐसा पिछले काफी समय से चल रहा है। मगर पुलिस अब तक ऐसे लोगों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। इसके चलते बाजार में शाम के समय महिलाओं का गुजरना तक मुश्किल हो जाता है। वहीं चुनावी दौर में यह धंधा और ज्यादा हो गया है। हैरानी की बात है पुलिस और संबंधित विभाग इस बात से भली भांति परिचित है। मगर अभी तक कार्रवाई के लिए किसी ने भी पहल नहीं की है। ढाबों में शराब बिकने से आम लोग ढाबों में खाना खाने से भी कतराते हैं। इसके अलावा महिलाएं ढाबों में जाने से परहेज करती हैं। ढाबे वाले ठेके से शराब खरीद कर मनमर्जी तरीके से अपने ढाबों में बेच रहे हैं। पुलिस विभाग का इनके खिलाफ उचित कार्रवाई न करने से उनके हौसले और बुलंद हैं। ढाबों के भीतर रखी शराब की पेटियों को देखकर लगता है कि इन्हें पुलिस और कानून का कोई डर नहीं है। स्थानीय निवासी चंद राम, राकेश कुमार, धर्मपाल, किशोर, अजय कुमार, संजय कुमार, राजेश, विनोद कुमार, प्यार सिंह, रोशन लाल, देवी सिंह और जय सिंह ने बताया कि शहर में मटन और चिकन की दुुकानों में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। वहीं ढाबों में भी अवैध रूप से शराब बेची जाती है। इसके कारण आम लोग ढाबों में खाना खाने से परहेज करते हैं।
ढाबों में शराब बेचना है गैर कानूनी: एएसपी चंबा
एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि ढाबों में शराब बेचना पूरी तरह से गैर कानूनी है। जल्द ही पुलिस ारा शहर के ढाबों में छापेमारी करके शराब बेचने वाले ढाबों मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन