फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   शिक्षकों से मारपीट पर एसएफआई का धरना

शिक्षकों से मारपीट पर एसएफआई का धरना

Mon, 31 Jul 2017 11:06 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों से मारपीट पर एसएफआई का धरना
चंबा। जिला में एक स्कूल में तैनात शिक्षकों के साथ मारपीट पर एसएफआई ने सोमवार को चंबा में धरना प्रदर्शन किया। स्कूल में तैनात निर्दोष अध्यापकों के साथ हुई मारपीट, भंजराड़ू बाजार स्थित दुकानों में तोड़-फोड़ को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। एसएफआई ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। एसएफआई के राज्य सचिव सुरेश सरवाल ने बताया कि छात्रा के साथ दुराचार करने वाले शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि मुद्दे को सांप्रदायिक बनाया जा रहा है जो सरासर गलत है। जिला सचिव रोहित ने कहा कि इस मामले को कुछ लोग भड़का रहे हैं। इसी वजह से माहौल तनावपूर्ण हुआ है। प्रशासन को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। जिला सचिव ने कहा कि इस मामले को लेकर अब एसएफआई जिला भर में प्रदर्शन करेगी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed