फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   द्रूण धार में बिजली गिरने से 69 मवेशी मरे

द्रूण धार में बिजली गिरने से 69 मवेशी मरे

Wed, 07 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
द्रूण धार में बिजली गिरने से 69 मवेशी मरे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरमौर (चंबा)।
ग्राम पंचायत सियुंर के द्रूण धार में मंगलवार रात बिजली गिरने से 69 भेड़-बकरियां मर गईं। भेड़ बकरियां दो सगे भाइयों की थी। ये द्रूण धार में अपनी भेड़-बकरियों के चराने गए हुए थे। मंगलवार रात मौसम अचानक खराब हो गया। भेड़-बकरियों पर बिजली कहर बनकर टूटी। इससे 69 भेड़ बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। गरीबू की 37 और जगदीश चंद की 32 भेड़-बकरियां मरी हैं। बुधवार को भरमौर प्रशासन और पुलिस को इसकी इत्तला दी गई। पशुपालन व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पशुपालन विभाग के डॉ. संजीव कटोच व फार्मासिस्ट राजेश कुमार ने बिजली से मरी भेड़-बकरियों का पोस्टमार्टम किया। पटवारी दिनेश कुमार और पुलिस ने नुकसान का आंकलन किया। भेड़पालकों को मौके पर राहत राशि प्रदान की। सियुंर पंचायत के प्रधान दुनी चंद ने बताया कि द्रूण धार में बिजली गिरने से दो भेड़पालकों की 69 भेड़-बकरियां मरी हैं। इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी गई है। प्रशासन की टीम ने घटनास्थल का मौका कर लिया है। उन्होंने प्रभावित पशुपालकों को हर संभव सहायता राशि प्रदान करवाए जाने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed