{"_id":"5ab91f084f1c1bb22a8b56d5","slug":"161522081544-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेल के पास टाटा सफारी दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परेल के पास टाटा सफारी दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
रावी तट पर जाकर रुकी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा।
चंबा-पठानकोट मार्ग पर परेल के पास टाटा सफारी दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान अंकित वोरा (25) पुत्र भागेश वोरा निवासी चंबा के रूप में हुई है। वह रविवार को टाटा सफारी में चंडीगढ़ से चंबा आ रहा था। परेल के पास उसने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई।
दुर्घटना में चालक अंकित वोरा के टांग और सिर पर चोट लगी। क्षतिग्रस्त गाड़ी से निकल कर घायल मुख्य सड़क पर पहुंचा। वहां से लिफ्ट लेकर वह चंबा मेडिकल पहुंचा। इस बारे उसने फोन से परिजनों को भी सूचित किया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। उसकी टांग और सिर में लगी चोट का उपचार चल रहा है। गनीमत रही कि कार रावी तट पर जाकर रुक गई। अन्यथा रावी के तेज बहाव से जान माल का नुकसान भी हो सकता था।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे के कारणों की छानबीन की। साथ ही अस्पताल में जाकर घायल का बयान भी दर्ज किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हादसे के कारणों को भी तलाशा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि परेल के पास टाटा सफारी दुुर्घटनाग्रस्त हुई है। इसमें चालक को चोट लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन