फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बाइक और जीप के बीच भिड़ंत में बाइक सवार की मौत

बाइक और जीप के बीच भिड़ंत में बाइक सवार की मौत

Mon, 03 Jun 2019 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
बाइक और जीप के बीच भिड़ंत में बाइक सवार की मौत
सुंरगानी (चंबा)। मंजीर-सुंडला मार्ग पर भंडार के समीप सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाइक और जीप की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि बाइक में सवार युवती को गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तफ्तीश के बाद जीप चालक को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को एसडीएम सलूणी विजय धीमान ने दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार सपना पुत्री भगत राम गांव मंद्रवाड डाकघर भड़ेला दसवीं की एसओएस की परीक्षा देने के लिए अपने मामा धर्म सिंह (26) सुपुत्र परतापु गांव हलेला डाकघर कंधवारा के साथ उनकी बाइक पर जा रही थी। सुंडला से महज सात किलोमीटर पीछे भंडार के समीप पहुंचने पर उनकी बाइक और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


पिकअप-भिंड़त के बाद धर्म सिंह ने बाइक से संतुलन खो दिया। इससे वह सड़क से नीचे जा गिरे। बुरी तरह से घायल दोनों मामा-भांजी दर्द से कराह रहे थे। जोरदार आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़कर पहुंचें। उन्होंने दोनों घायलों को उठाकर निजी वाहन के जरिये लचोड़ी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सपना को अधिक चोटें न होने की सूरत में प्राथमिक उपचार देकर लोगों ने परीक्षा केेंद्र सुंडला में पहुंचा दिया। जबकि, धर्म सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रत्यक्षदर्शियों और मामले की तफ्तीश के बाद पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।


पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ.मोनिका ने बताया कि मंजीर-सुंडला मार्ग पर भंडार के समीप बाइक और जीप की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई है। जबकि, बाइक पर बैठी युवती को चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद युवती को घर भेज दिया गया। मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed