{"_id":"5ce6cff6bdec2207315b69dc","slug":"155863044116-chamba-news189","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर के समीप राहगीर हेरोइन के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उदयपुर के समीप राहगीर हेरोइन के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर उदयपुर (छोहा नाला) के समीप एसआईयू टीम चंबा ने नाकाबंदी के दौरान राहगीर से पांच ग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 25, 29 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान संदीप सिंह डाकघर बोहर तहसील और जिला रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार पुलिस का एसआईयू विंग उक्त मार्ग पर उदयपुर के समीप छोहा नाला में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान सड़क से गुजर रहे वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति सरू की तरफ से आया। पुलिस ने शक के आधार पर राहगीर को रोका। पुलिस ने पूछताछ शुरू की। पूछताछ में राहगीर ने अपना नाम संदीप बताया। पुलिस ने जब संदीप की तलाशी ली तो उसकी पैंट की जेब से लिफाफे में भूरे रंग का पदार्थ पाया गया।
पुलिस ने ड्रग डिटेक्शन किट से जांच की। जांच के दौरान यह पदार्थ हेरोइन पाया गया। इसकी मात्रा 5 ग्राम पाई गई। आरोपी को मौका से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही मामला दर्ज किया। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही आगामी छानबीन की जा रही है। गौरतलब है कि जिले में नशा तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है।