{"_id":"5c055bc2bdec2241ca08f472","slug":"151543855042-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सचिव ने पीट डाला बीडीओ कार्यालय का चपरासी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत सचिव ने पीट डाला बीडीओ कार्यालय का चपरासी
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत सचिव ने पीट डाला बीडीओ कार्यालय का चपरासी
ब्लॉक अधीक्षक से बातचीत के दौरान पहले की बदसलूकी और इसके बाद मारपीट
पुलिस ने मामला किया दर्ज, घायल को चंबा किया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी (चंबा)। बीडीओ कार्यालय सलूणी में पंचायत सचिव ने एक चपरासी को पीट-पीट कर अस्पताल पहुंचा दिया। यहां पर चपरासी को डॉक्टर ने एक्सरे करवाने के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बीडीओ कार्यालय सलूणी में पंचायत सचिव कार्य के संबंध में आया। जब वह कार्य को लेकर ब्लॉक अधीक्षक के साथ बातचीत कर रहा था। वहां पर राजू नाम का चपरासी मौजूद था। पंचायत सचिव ने पहले चपरासी को भला बुरा कहना शुरू कर दिया। जिसका उसने विरोध किया। इसको लेकर सचिव का गुस्सा और भड़क गया। उसने देखते ही देखते चपरासी पर लात घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। इससे उसे काफी चोट आई हैं। कार्यालय में तैनात अन्य कर्मचारियों ने चपरासी को पंचायत सचिव के से बचाया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सलूणी की टीम मौके पर पहुंच गई। यहां पर ब्लॉक अधीक्षक ने पंचायत सचिव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने घायल चपरासी का भी बयान दर्ज किया। इसके साथ ही उसे मेडिकल करवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
डीएसपी सलूणी रामपाल राणा ने बताया कि उपरोक्त मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज हो चुकी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।