फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   970 ग्राम चरस के साथ एक धरा

970 ग्राम चरस के साथ एक धरा

Mon, 09 Apr 2018 10:59 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
970 ग्राम चरस के साथ एक धरा
charas - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। पुलिस ने 970 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम उदयपुर छौ नाला के पास नाका लगाकर हर आने-जाने वाले वाहन की तलाशी ले रही थी।

नाके के दौरान चुराह निवासी व्यक्ति वहां पहुंचा जो पुलिस टीम को देख घबरा गया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर उसे रोककर उसकी तलाशी ली। इस दौरान व्यक्ति से पुलिस ने 970 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार चंबा-पठानकोट मार्ग पर उदयपुर छौ नाला के पास पुलिस टीम ने सोमवार को नाका लगाया था। साथ ही वाहनों की गहनता से छानबीन की जा रही थी। नाके के दौरान हरीश गांव पुखरी तहसील चुराह वहां से गुजरने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वह पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर हरीश को रोक कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान हरीश से 970 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।


पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि चरस के साथ एक व्यक्ति को छौ नाला में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed