{"_id":"5a676bb44f1c1b6e268b5dc3","slug":"151516727220-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से मिलने जा रहे पिता की खाई में गिरने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी से मिलने जा रहे पिता की खाई में गिरने से मौत
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
CRIME SCENE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। बेटी से मिलने गए व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान परसो राम निवासी गांव छताहर डाकघर मंगला के रूप में हुई है। वह 21 जनवरी को बेटी से मिलने उसके ससुराल जोत गया था। मगर उसके घर तक नहीं पहुंच पाया और रास्ते में खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई। रात को जब परिजनों ने बेटी को फोन करके पूछा तो बेटी ने उसके वहां न पहुंचने के बारे जानकारी दी। इससे परिवार की चिंता बढ़ गई। 22 जनवरी को परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन बेटी के ससुराल को जाने वाले रास्ते में उसकी तलाश करने लगे। काफी तलाश करने के बाद लोगों ने जोत के तलाई गांव के पास गहरी खाई में परसो राम का शव देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए हैं। पुलिस की शुरूआती छानबीन में व्यक्ति की मौत खाई में गिरने से हुई है। इसका कारण पांव फिसलना बताया जा रहा है। वहीं परसो राम की मौत से उसकी बेटी के साथ उसका पूरा परिवार शोक में डूब गया है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि तलाई के पास खाई में व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।