फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   स्कूटी में दो पेटी शराब ले जाती पकड़ी महिला

स्कूटी में दो पेटी शराब ले जाती पकड़ी महिला

Sun, 01 Apr 2018 10:15 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
स्कूटी में दो पेटी शराब ले जाती पकड़ी महिला
liquor shimla - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा और भरमौर थाना की टीम ने अलग-अगल स्थानों में छह पेटी शराब पकड़ी है। पहला मामला चंबा थाने का यहां एक महिला स्कूटी से शराब ले जाते हुए पकड़ा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

जबकि दूसरा मामले में भरमौर में दुकानदार से शराब पकड़ी गई है। जानकारी के अनुसार चंबा-सुल्तानपुर मार्ग पर भट्टी नाला में चंबा पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान यहां से गुजरने वाले हर वाहन की जांच की जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी में सवार महिला भी वहां से गुजर रही थी। इसे नाके पर खड़ी पुलिस ने रूकवाया।
विज्ञापन


महिला ने स्कूटी में एक बोरी रखी थी। इसकी तलाशी करने पर दो पेटी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को जब्त करने के साथ महिला के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं भरमौर पुलिस ने लिहल के पास गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर दुकानदार से चार पेटी शराब बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सूचना के आधार पर जब लिहल में दुकानों में की तलाशी ली गई तो सरबो राम निवासी लिहल की दुकान से चार पेटी शराब बरामद की गई। दुकानदार के पास शराब को लेकर कोई बिल नहीं था। दोनों मामलों में पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया। इसके साथ ही दुकानदार और महिला पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस दो अलग-अलग मामलों में छह पेटी अवैध शराब पकड़ी है। दोनों लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed