फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   देवी देहरा के पास कार दुुर्घटना में चार लोग घायल

देवी देहरा के पास कार दुुर्घटना में चार लोग घायल

Tue, 26 Jun 2018 10:39 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
देवी देहरा के पास कार दुुर्घटना में चार लोग घायल
accident shimla - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा-पठानकोट मार्ग पर देवी देहरा के पास कार दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। घायलों की पहचान सनी पुत्र ज्ञान चंद, सुरेश पुत्र मुलख राज, शीला देवी पत्नी ज्ञान चंद और रेखा पुत्री मुलख राज निवासी गांव भैडोई डाकघर दिघाई के रूप में हुई है। गनीमत रही कि हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार सभी लोग शिमला से चंबा लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह देवी देहरा के पास पहुंचे तो चालक ने नियंत्रण खो बैठा। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चट्टान से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का आगे वाला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि गाड़ी के भीतर बैठे लोगों को चोटें आई हैं। हादसे के बाद वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। घायलों को एंबुलेंस के जरिये चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहीं पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। साथ ही चश्मदीदों और घायलों के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि देवी देहरा के पास कार दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed