फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraudsters swindle an elderly person out of approximately seven lakh rupees in a cyber fraud.

Ghaziabad News: सेवानिवृत्त बुजुर्ग समेत दो से 14 लाख की साइबर ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters swindle an elderly person out of approximately seven lakh rupees in a cyber fraud.
- एअरपोर्ट आथॉरिटी से सेवानिवृत्त बुजुर्ग से ठगों ने की करीब सात लाख रुपये की साइबर ठगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गाजियाबाद। जिले में साइबर ठगों ने दो लोगों को अपना निशाना बनाकर करीब 14 लाख रुपये ठग लिए। पहला मामला इंदिरापुरम में रहने वाले एयरपोर्ट अथॉरिटी से सेवानिवृत्त बुजुर्ग से 7 लाख की ठगी का है, जबकि दूसरा मामला साहिबाबाद में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 6.13 लाख रुपये की ठगी का है। दोनों पीड़ितों ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला इंदिरापुरम के ज्ञान खंड-2 का है। यहां रहने वाले 74 वर्षीय नरेंद्र कुमार तंवर एयरपोर्ट अथॉरिटी से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि 8 मार्च 2026 को उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से आईजीएल बिल अपडेट के नाम से एक एपीके फाइल भेजी गई। इसके कुछ देर बाद ही एक वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को आईजीएल कर्मचारी बताते हुए गैस कनेक्शन काटने की धमकी दी और कनेक्शन चालू रखने के लिए 7 रुपये का भुगतान करने को कहा।
विज्ञापन

तंवर ने इसे ठगी समझकर कॉल काट दिया और फाइल को डिलीट कर दिया। उन्हें लगा कि मामला टल गया, लेकिन 5 अप्रैल 2026 को उनके केनरा बैंक के पेंशन खाते से छह बार में कुल 6,98,455 रुपये निकाल लिए गए। खाते से पैसे कटने का मैसेज आते ही उन्होंने तुरंत बैंक के कॉल सेंटर को फोन कर सभी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं बंद कराईं। बैंक अधिकारियों ने बताया कि उनके खाते में हैकरों द्वारा धोखाधड़ी से ऑनलाइन सेवाएं एक्टिवेट की गई थीं। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने कभी भी अपना डेबिट कार्ड पिन, ओटीपी या पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र की दिलशाद कॉलोनी एक्सटेंशन-2 का है। यहां रहने वाले नारद प्रसाद ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें फेसबुक पर चेतन्या नाम की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। मैसेंजर पर बातचीत के बाद उन्हें व्हाट्सएप पर जोड़ा गया। चेतन्या ने खुद को एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का कारोबारी बताया और ज्यादा मुनाफे का लालच देकर निवेश करने को कहा। उसने मुनाफे के फर्जी स्क्रीनशॉट भी भेजे।
शुरुआत में पीड़ित ने 100 डॉलर का निवेश किया, जिस पर उसे मुनाफा भी दिखाया गया। इससे उसका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद अनन्या नाम के व्यक्ति ने संपर्क कर 500 डॉलर और निवेश कराया। बताया गया कि पांच ट्रेड पूरे होने पर पूरी रकम एक साथ मिलेगी। ट्रेड पूरे होने के बाद पीड़ित से 25 लाख रुपये का अतिरिक्त शुल्क मांगा गया। तब उसे ठगी का एहसास हुआ। इस तरह ठगों ने उससे कुल 6.13 लाख रुपये ठग लिए।

एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में साइबर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed