फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा-पठानकोट मार्ग पर कार और ट्रक में टक्कर से चार लोग घायल

चंबा-पठानकोट मार्ग पर कार और ट्रक में टक्कर से चार लोग घायल

Thu, 03 Jan 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा-पठानकोट मार्ग पर कार और ट्रक में टक्कर से चार लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा-पठानकोट मार्ग पर परेल के पास कार और ट्रक के बीच टक्कर होने से चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। वहीं, कार में सवार चार लोगों को हादसे में काफी चोट आई हैं। इन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं, ट्रक और कार के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी, कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों की पहचान जनम सिंह पुत्र सेणो राम निवासी गांव सेईल डाकघर सामरा, मदनलाल पुत्र धर्म चंद निवासी गांव डुडेई डाकघर सामरा, सत्या देवी पत्नी मदन लाल और काजल पुत्री मदन लाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वीरवार को घायल जरूरी कार्य से टांडा जा रहे थे। मगर परेल के पास उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई। उनका आरोप है कि ट्रक की रफ्तार ज्यादा थी। जैसे ही ट्रक कार से टकराया, कार का आगे को हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार के भीतर बैठे लोग कार के शीशे और दरवाजों से टकराने से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि ट्रक 1द्मस्द्भ कार की टक्कर में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed