{"_id":"5c0be804bdec2241563e4845","slug":"101544284164-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसा पुल के पास पुलिस ने राहगीर से पकड़ी दो किलो 136 ग्राम चरस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसा पुल के पास पुलिस ने राहगीर से पकड़ी दो किलो 136 ग्राम चरस
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
तीसा पुल के पास दो किलो चरस के साथ राहगीर गिरफ्तार
नाके पर पुलिस देख आरोपी ने की भागने की नाकाम कोशिश
एडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। तीसा पुल के पास पुलिस ने राहगीर को दो किलो 136 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। बहरहाल, पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद आगामी तफ्तीश आरंभ कर दी है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को पुलिस की टीम ने तीसा पुल के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। नाके के दौरान महबूब पुत्र लाल दीन निवासी गांव कैला डाकघर सेई कोठी हाथ में बैग उठाकर तीसा की तरफ से आ रहा था। जब उसकी नजर पुल के पास नाके पर खड़ी पुलिस पर पड़ी तो वह हड़बड़ा कर वहां से भागने लगा। इससे पुलिस को उस पर शक हो गया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा। पकड़ने के बाद जब पुलिस ने उसके बैग की तलाशी की तो उसमें दो किलो 136 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक डाक्टर मोनिका ने बताया कि चरस का धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस ऐसे ही कार्रवाई करेगी।