फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   crime accident pangi kistwar road jammu two died

खाई में गिरी जीप, पांगी के दो व्यक्तियों की मौत, एक घायल

Mon, 27 Jan 2020 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांगी(चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांगी(चंबा) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 27 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
crime accident pangi kistwar road jammu two died
सांकेतिक तस्वीर

जम्मू-किश्तवाड़-पांगी मार्ग पर डोडा जिले के असर नामक स्थान में हुए जीप दुर्घटना में पांगी के दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि, वाहन दुर्घटना में चुराह निवासी चालक बुरी तरह से घायल हो गया। वाहन गिरने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। इसके साथ ही किलाड़ पुलिस थाना में भी इस बारे में सूचना दी। वाहन दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पांगी पुलिस ने मृतकों और घायल के परिजनों को सूचित किया। दुर्घटना में पांगी के युवकों की मौत की खबर पहुंचते ही गांवों में मातम छा गया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार 26 जनवरी को जम्मू से कपड़े और अन्य सामान लेकर पांगी के लिए जीप वाहन लेकर वाहन चालक खेमराम पुत्र कर्ण सिंह गांव थानकोठी तहसील चुराह सहित राम सिंह पुत्र रेबत राम गांव मजराउ डाकघर रेई तहसील पांगी, सुरेंद्र कुमार पुत्र धर्म चंद गांव कवास डाकघर किलाड़ आ रहे थे। वाहन डोडा जिले के असर नामक स्थान पर पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर करीब छह सौ मीटर खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


वाहन गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। उन्होंने तुरंत जम्मू पुलिस और प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच देखा तो राम सिंह और सुरेंद्र कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि, वाहन चालक खेमराज जख्मी हालत में पड़ा था। घायल को खाई से निकालकर जम्मू के नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू पुलिस ने पांगी पुलिस के साथ हादसे की जानकारी साझा कर परिजनों को सूचित करने की बात कही। इसके बाद पांगी पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित किया। पांगी पुलिस ने मृतकों के शवों को परिजनों के सुपुर्द करवा दिया है।

पांगी थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार धारीवाल ने बताया डोडा जिले के असर थाना प्रभारी से पिकअप दुर्घटना में पांगी के दो व्यक्तियों की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। सोमवार को शवों को पांगी पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed