{"_id":"60a29bb18ebc3e7b51187b2e","slug":"covid-centre-will-make-in-chuvadi-hospital-chamba-news-sml370637133","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुवाड़ी अस्पताल में बनेगा 40 बिस्तरों का कोविड केयर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुवाड़ी अस्पताल में बनेगा 40 बिस्तरों का कोविड केयर सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी (चंबा)। उपमंडल में कोरोना के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सिविल अस्पताल चुवाड़ी में जल्द कोविड केयर सेंटर शुरू किया जाएगा, जिसमें चालीस बिस्तरों की व्यवस्था होगी। वर्तमान में कोविड मरीजों के लिए अलग से एंट्री के लिए गेट का कार्य चल रहा है। जैसे ही यह कार्य पूरा हो जाएगा, उसके बाद कोविड केयर सेंटर शुरू हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में कोरोना की रफ्तार काफी ज्यादा है। ऐसे में कोरोना मरीजों को होम आइसोलेट तो किया जा रहा है जबकि, गंभीर मरीजों को डलहौजी और चंबा भेजना पड़ रहा है। यहां कोविड केयर सेंटर की कमी काफी खल रही है। ऐसे में प्रशासन के निर्देशों के बाद अब चुवाड़ी सिविल अस्पताल में ही कोविड सेंटर की व्यवस्था होगी।
खंड चिकित्सा अधिकारी समोट डॉ. सतीश फोतेदार का कहना है कि चुवाड़ी अस्पताल में कोविड केयर सेंटर जल्द शुरू होगा। कहा कि कोविड मरीजों की एंट्री के लिए अलग से दरवाजे का कार्य चल रहा है। कहा कि जैसे ही कार्य पूरा होगा, सेंटर शुरू कर दिया जाएगा।