फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Corporation bus should be run till Kurena

Chamba News: कुरैणा तक चलाई जाए निगम की बस

Sat, 15 Feb 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Corporation bus should be run till Kurena
साहो (चंबा)। चंबा से कुरैणा स्कूल तक एचआरटीसी की बस सेवा को शुरू करने को लेकर ग्रामीणों ने आवाज उठानी आरंभ कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि एचआरटीसी की बस सेवा न होने से स्कूली बच्चों, कर्मचारियों समेत ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का तर्क है कि एक वर्ष से कुरैणा मार्ग बनकर तैयार हो चुका है। ऐेसे में बस सेवा को आरंभ कर लोगों को सहूलियत प्रदान करवाई जाए। ग्रामीणों ने एचआरटीसी के डीडीएम चंबा से प्राथमिकता के आधार पर कुरैणा स्कूल तक निगम की बस सेवा को शुरू करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों में हसन दीन, प्रकाश चंद, अशोक कुमार, दिलीप कुमार, राजीव कुमार, नरेश कुमार, प्रमोद कुमार आदि ने बताया कि वर्तमान समय में एचआरटीसी की बस चंबा से बनगेटी तक जा रही है। यदि इस बस को कुरैणा स्कूल तक चलाया जाता है तो इससे स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगाें को काफी राहत मिलेगी। ग्रामीणों का आरोप है कि कुरैणा तक बने नई सड़क का उद्घाटन नहीं हुआ है। बावजूद इसके निजी बस इस सड़क पर सरपट दौड़ रही है। ऐसे में इस मार्ग पर निगम की बस को चलाया जाए। उन्होंने बताया कि बनगेटी से कुरैणा की दूरी महज दो किलोमीटर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed