{"_id":"5ff7438b8ebc3e2f735e1cf9","slug":"corona-veccination-dry-run-tommorow-in-chamba-chamba-news-sml3570353133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीनेशन के लिए चंबा में आज ड्राई रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए चंबा में आज ड्राई रन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कोरोना टीकाकरण को लेकर जिले में शुक्रवार को पहला ड्राई रन होगा। यह पूर्वाभ्यास वैक्सीनेशन अभियान में आने वाली कमियों की जांच करने को लेकर होगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर करण हितेषी ने बताया कि शुक्रवार को टीबी अस्पताल, चंबा मेडिकल कॉलेज और आयुर्वेदिक अस्पताल में कोरोना टीकाकरण को लेकर पूर्वाभ्यास किया जाएगा। जबकि 11 जनवरी को पीएचसी स्तर पर ड्राई रन होगा। इससे टीकाकरण अभियान के दौरान किसी प्रकार की खामी समय रहते दुरुस्त किया जा सके।
इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी रोजाना वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये शिमला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मीटिंग भी कर रहे हैं। जिले में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पहली सूची में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े साढ़े पांच हजार लोगों को टीके लगाए जाएंगे। इसके बाद दूसरी सूची में पुलिस विभाग के कर्मचारियों समेत अन्य जरूरतमंदों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे।
कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा पुलिस, आयुर्वेदिक, आंगनबाड़ी समेत अन्य विभागों के कर्मचारी जोड़े गए हैं। जोकि अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे।