फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   corona vaccination health centres declared

टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों की सूची जारी

Mon, 17 May 2021 10:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination health centres declared
चंबा। 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण और पंजीकरण की सूची स्वास्थ्य विभाग ने जारी कर दी है। 18 और 19 मई को आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरी, राजनगर, चनेड़, स्वास्थ्य उपकेंद्र प्लयूर के तहत आयुर्वेदिक हेल्थ सेंटर प्लयूर और जडेरा के तहत ग्राम पंचायत परोथा और सामुदायिक केंद्र साहो में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

18 मई को सिविल अस्पताल तीसा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जसौरगढ़ और 19 मई सिविल अस्पताल तीसा और पीएचसी कल्हेल, जसौरगढ़, बौंदेड़ी, स्वास्थ्य केंद्र थनेईकोठी में टीकाकरण होगा। इसके अलावा स्वास्थ्य खंड किहार के तहत सिविल अस्पताल किहार, पीएचसी सुंडला, ब्रांगाल, वांगल और स्वास्थ्य उपकेंद्र तेलका, डियुर सहित सिविल अस्पताल सलूणी में वैक्सीन लगाई जाएगी। 18 मई को स्वास्थ्य खंड भरमौर के सिविल अस्पताल भरमौर, सीएचसी होली, पीएचसी गरोला और स्वास्थ्य उपकेंद्र खणी, 19 मई को स्वास्थ्य खंड भरमौर के तहत सिविल अस्पताल भरमौर, सीएचसी होली, पीएचसी गरोला और स्वास्थ्य उपकेंद्र बड़ग्रा, घरेड़ और दुर्गेठी में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

18 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैहला, स्वास्थ्य उप केंद्र कुर, लूड्डू, गैहरा, स्वास्थ्य केंद्र छतरेडी के तहत बेली और 19 मई को स्वास्थ्य खंड चूड़ी में राजकीय प्राथमिक कुम्हारका, रजेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, पीएचसी मैहला, स्वास्थ्य उपकेंद्र बाट में टीकाकरण होगा। 18 मई को स्वास्थ्य खंड समोट में सिविल अस्पताल डलहौजी, चुवाड़ी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी, पीएचसी सिहुंता और 19 मई को स्वास्थ्य खंड समोट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत, स्वास्थ्य उपकेंद्र बाथरी और चुहन में टीकाकरण होगा। 18 मई को स्वास्थ्य खंड किलाड़ में सिविल अस्पताल किलाड़, पीएचसी धरवास, स्वास्थ्य उपकेंद्र कीरयूनी, जबकि 19 मई को स्वास्थ्य खंड किलाड़ में सिविल अस्पताल किलाड़ में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed