{"_id":"60a542ee8ebc3eadd23de1ff","slug":"corona-patient-death-in-chamba-chamba-news-sml3708548185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पताल चंबा में महिला ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पताल चंबा में महिला ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कोविड अस्पताल चंबा में उपचाराधीन साठ वर्षीय महिला ने बुधवार को सुबह दम तोड़ दिया। महिला कोरोना संक्रमण के साथ फेफड़े की बीमारी से भी ग्रसित थी। महिला 15 मई को कोरोना संक्रमित पाई गई थी, जिसे उपचार के लिए कोविड अस्पताल चंबा में भर्ती किया गया था। बुधवार सुबह अचानक महिला ने दम तोड़ दिया।
महिला की मौत से जिला चंबा में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर अब 93 पहुंच गया है। हालांकि, महिला ने कोरोना वैक्सीन की एक डोज लगवा रखी थी लेकिन दूसरी डोज लगवाने से पहले ही महिला संक्रमण की चपेट में आ गई। महिला का कोविड अस्पताल में चार दिन तक उपचार चलता रहा लेकिन बुधवार को महिला की अचानक मौत हो गई।
जिले में मौजूदा समय में सक्रिय मामले भी दो हजार के पार हो चुके हैं। मृत्यु दर भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि महिला की कोरोना से मौत हुई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 93 पहुंच गई है। लोगों को कोरोना से बचने के लिए सरकार और प्रशासन के आदेशों की पालना करनी होगी।