फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ???? ??? ???? ?????? ?? ??Contractor fined Rs 15,000 for throwing debris in the forest

जंगल में मलबा फेंकने पर ठेकेदार को 15,000 रुपये जुर्माना

Sat, 10 Sep 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
???? ??? ???? ?????? ?? ??Contractor fined Rs 15,000 for throwing debris in the forest
चंबा। वन विभाग ने जंगल में मलबा फेंकने पर ठेकेदार को 15,000 रुपये का जुर्माना किया। जुुम्हार वन बीट के कलूणी जंगल में पिछले कुछ दिन से स्कूल भवन का निर्माण कार्य चला हुआ है। उसी दौरान भारी बारिश के चलते वहां भूस्खलन हो गया। ठेकेदार ने जगह खाली करने के लिए मलबे को उठाकर जंगल में फेंक दिया। इससे वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

इसको लेकर कुछ स्थानीय लोगों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी। वहीं वन विभाग ने सूचना मिलते ही मौके पर जाकर ठेकेदार की डैमेज रिपोर्ट काटी। इसमें मलबे के आधार पर उसे 15,000 रुपये जुर्माना ठोंका गया। साथ ही ठेकेदार को सख्त हिदायत दी गई कि वह दोबारा जंगल में मलबा न फेंके। वन मंडलाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि जंगल को नुकसान पहुंचाने पर ठेकेदार को जुर्माना लगाया गया है। वनों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ विभाग सख्ती से कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed