फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Connections of 446 consumers will be cut due to non-payment of bills

Chamba News: बिल न चुकाने पर कटेंगे 446 उपभोक्ताओं के कनेक्शन

Mon, 17 Feb 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Connections of 446 consumers will be cut due to non-payment of bills
चंबा। विद्युत मंडल चंबा के तहत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में 446 उपभोक्ताओं के घरों में जल्द अंधेरा पसरने वाला है। विद्युत बोर्ड प्रबंधन की ओर से बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही बोर्ड प्रबंधन की टीमें भी अब फील्ड में उतर चुकी हैं। लेटलतीफ उपभोक्ताओं को कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी बिजली बिलों की बकाया राशि को जमा न करवाने के बाद अब बोर्ड प्रबंधन ने सख्ती करते हुए यह निर्णय लिया है। विद्युत बोर्ड ने साफ किया है कि बिजली कनेक्शन कटने के बाद सारी बकाया राशि जमा करवाने और 250 रुपये प्रति कनेक्शन के चार्ज जमा करवाने पर बिजली सुचारु होगी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों साहो, चनेड़, खज्जियार, परिहार, सरोल, उदयपुर, सरोल, साच, कोलहड़ी, परेल समेत आसपास क्षेत्रों के 446 उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिजली बिलों की अदायगी नहीं की है। इसके चलते विद्युत बोर्ड को साढ़े चार लाख की बकाया राशि इनसे वसूलनी है। कई बार इन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर समय दिया गया, बावजूद इसके उपभोक्ताओं ने इसे हल्के में लिया। विद्युत बोर्ड उपमंडल चंबा के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि 446 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के लिए टीमें फील्ड में उतार दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed