फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Congressmen protest against the cancellation of Rahul Gandhi's membership

Chamba News: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में गरजे कांग्रेसी

Sat, 15 Apr 2023 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 15 Apr 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against the cancellation of Rahul Gandhi's membership
चंबा। जिला मुख्यालय चंबा में राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस ने भारत सत्याग्रह धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेसियों ने मशाल जुलूस निकाल कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त सहित पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करना लोकतंत्र की हत्या करने के समान है। भाजपा सरकार ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के लिए सारा षड्यंत्र रचा। इसके चलते उनकी सदस्यता रद्द की गई जो सरासर गलत है। इसके विरोध में कांग्रेस ने जय भारत सत्याग्रह आंदोलन 29 मार्च से पूरे देश में शुरू किया है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय चंबा में आंदोलन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सूरत के न्यायालय ने एक माह का समय अपील के लिए दिया था लेकिन मोदी सरकार ने आनन-फानन में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी। कहा कि राहुल गांधी ने जिन्हें चोर कहा था उन्होंने मानहानि का दावा भी नहीं किया। किसी और ने राहुल गांधी पर मानहानि का दावा किया है। केंद्र सरकार भारत देश में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार पर बात नहीं करना चाहती जबकि भारत को धर्म, भाषा, खानपान और पोशाकों के आधार पर बांटने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। राहुल गांधी समूचे भारत में भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर पूरे भारत को जोड़ने में लगे हुए हैं। इससे बौखलाए भाजपा नेताओं ने षड्यंत्र रचा है। पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने कहा कि राहुल गांधी ने जिन पर उंगली उठाई है वे चुप बैठे हैं जबकि अन्य भाजपाइयों की नींद हराम हो चुकी है। कहा कि केंद्र सरकार के इस तानाशाही रवैये को कांग्रेस कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर सदर विधायक नीरज नैयर ने कहा कि मोदी सरकार राहुल गांधी की लोकप्रियता से भयभीत हो गई है। इसलिए राहुल गांधी की सदस्यता को समाप्त करके विपक्ष पर दबाव बनाने का षड्यंत्र रचा गया। उन्होंने कहा कि यह अनैतिकता की पराकाष्ठा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता का रद्द किया जाना लोकतंत्र की हत्या के समान है। कहा कि मोदी सरकार के नौ वर्षों के लंबे कार्यकाल में आम जनता को सिर्फ झूठे वायदों के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed