फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Congress supported councilors get angry over stalled development in the city

Chamba News: शहर में विकास ठप होने पर फूटा कांग्रेस समर्थित पार्षदों का गुस्सा

Thu, 15 Feb 2024 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 15 Feb 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Congress supported councilors get angry over stalled development in the city
चंबा नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे पार्षद।संवाद
चंबा। कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने नगर परिषद चंबा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शहर में विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया न होने से नाराज कांग्रेस पार्षदों ने वीरवार को नगर परिषद कार्यालय के प्रवेश द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने नगर परिषद को चेतावनी दी है कि उनके वार्डों में विकास कार्य शुरू नहीं किए गए तो वे नगर परिषद की बैठक का बहिष्कार कर देंगे। रोजाना धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोग भी समस्याओं का समाधान और विकास कार्य न होने पर उनसे जवाब मांग रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान नगर परिषद चंबा के हरदासपुरा, सुल्तानपुर, चौगान वार्ड के पार्षद सहित मनोनीत पार्षद मौजूद रहे। कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने आरोप लगाया कि पिछले एक साल से शहर में विकास कार्य ठप पड़े हैं। बावजूद इसके नगर परिषद की ओर से टेंडर प्रक्रिया को पूरा नहीं करवाया जा रहा है। विकास कार्य न होने से वार्डों में हालात बद से बदतर हो गए हैं। प्रदर्शन में हरदासपुरा वार्ड पार्षद अंजू देवी, सुल्तानपुर वार्ड पार्षद सीमा कुमारी, चौगान वार्ड पार्षद खालिद मिर्जा, मनोनीत पार्षद, जीवन सिंह सलारिया और भुवनेश्वरी गुलाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सफाई व्यवस्था पर भी उठाए सवाल, स्ट्रीट लाइटें खराब, रास्तों की हालत भी खस्ता
कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था अभी भी बेहतर नहीं हैं। विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। इस कारण रात के अंधेरे में लोगों को ठोकरें खानी पड़ती हैं। शहर के वार्डों में रास्तों की हालत भी खस्ता है। पार्षदों का कहना है कि इन विकास कार्याें को लेकर वे कई बार नगर परिषद अध्यक्ष को अवगत करवा चुके है, मगर टेंडर प्रक्रिया ही पूरी नहीं की जा रही है।

--
नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में एक समान विकास कार्य करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में जो टेंडर लगाए गए थे, उनमें चंबा के किसी भी ठेकेदार ने निविदाएं नहीं भरी थीं। ऊना और कांगड़ा जिले के ठेकेदारों ने निविदाएं भरी थीं। इस कारण टेंडरों को रोका गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed