फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Congress leader did not want Chamba-Langera road to be opened: Hansraj

कांग्रेस नेता नहीं खुलवाना चाहती थीं चंबा-लंगेरा मार्ग : हंसराज

Thu, 01 Jun 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 01 Jun 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Congress leader did not want Chamba-Langera road to be opened: Hansraj
चंबा। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं चुराह विस क्षेत्र के विधायक हंसराज ने कहा कि एक माह तक बंद पड़े चंबा-लंगेरा मार्ग को कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक आशा कुमारी नहीं खुलवाना चाहती थीं। हालांकि मार्ग को खुलवाने के लिए भाजपा विधायक रोज लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फोन कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अधिकारियों को यह कहकर मार्ग नहीं खोलने के लिए कह रही थीं कि इस इलाके से लोगों ने उन्हें वोट नहीं डाला है। जब पत्रकार वार्ता के दौरान उनसे पूछा गया कि कुछ दिन पहले वह कांग्रेस के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ भोजन करते हुए नजर आए और इसकी फोटो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह शिमला से वापस चंबा आ रहे थे तो डलहौजी के पास उपमुख्यमंत्री के काफिले में उनकी गाड़ी भी फंस गई। उप मुख्यमंत्री ने ही उन्हें भोजन का निमंत्रण दिया था। जबकि, कांग्रेस नेता नहीं चाहती थीं कि वह उपमुख्यमंत्री के साथ भोजन करें। कहा कि कांग्रेस की संकीर्ण सोच का यह सबसे बड़ा उदाहरण है। लोगों की समस्या को दरकिनार करके राजनीति की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने महा जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इसमें केंद्र से लेकर प्रदेश के हर भाजपा नेता इस अभियान से जुड़ेगा और लोगों के बीच जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएगा। भाजपा नेता जिला, उपमंडल और बूथ स्तर पर जाकर ऐसे सभी परिवारों के साथ संपर्क करेंगे। यह अभियान 30 जून तक चलेगा। चुराह में गोवंश हत्या को लेकर पूछे सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही सांप्रदायिक ताकतें बढ़ी हैं। चुराह में गोवंश हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को उनके दबाव बनाने पर तुरंत गिरफ्तार कर लिया था लेकिन कांग्रेस के नेता ने अपनी गाड़ी में उन आरोपियों को लेकर जमानत दिलाई। इससे पता चलता है कि कांग्रेस सांप्रदायिक ताकत को बढ़ावा देती है। कांग्रेस सरकार ने शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थान बंद करके गरीब परिवारों के साथ जो अन्याय किया है उसको लेकर आने वाले समय में भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर विधायक डीएस ठाकुर, विधायक डॉ. जनक राज, पूर्व विधायक पवन नैयर, भाजपा जिला महामंत्री जय सिंह, जिला अध्यक्ष जसवीर नागपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed