{"_id":"65df3cd58b7f2f64f60c57be","slug":"congress-councilors-sitting-on-strike-with-black-bands-tied-on-their-faces-chamba-news-c-88-1-cmb1002-119361-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मुंह पर बांधी काली पट्टियां बांध धरने पर बैठे कांग्रेस पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मुंह पर बांधी काली पट्टियां बांध धरने पर बैठे कांग्रेस पार्षद
Wed, 28 Feb 2024 07:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 28 Feb 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
चंबा नगर परिषद कार्यालय के बाहर मुंह पर काली पट्टी बांध प्रदर्शन करते पार्षद।संवाद
मुंह पर बांधी काली पट्टियां बांध धरने पर बैठे कांग्रेस पार्षद
दो घंटे तक मौन धारण कर जताया विरोध, बोले- वार्डों में विकास कार्यों को लेकर जारी रखेंगे आंदोलन
आरोप- दो बार ज्ञापन सौंपा, प्रशासन ने भी नहीं की कार्रवाई, आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद कार्यालय के बाहर कांग्रेस समर्थित पार्षदों और उनके समर्थकों ने बुधवार को मुंह पर काली पट्टियां बांधकर दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। मौन प्रदर्शन के बाद पार्षदों खालिद मिर्जा, सीमा कुमार, उर्मिला, अंजु देवी ने कहा कि वे पिछले दस दिन से अपने वार्डों में विकास कार्य शुरू करवाने को लेकर नगर परिषद से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हाे रही है। नप से कोई पहल न होने पर अब उन्होंने मौन धारण कर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। कहा कि जब तक उनकी मांगों को धरातल पर नहीं उतारा जाएगा, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे। पार्षदों में नगर परिषद अध्यक्ष के प्रति रोष जताया और कहा कि उन्होंने यह आश्वासन तक नहीं दिया है कि उनके वार्डों में जो विकास कार्यों के टेंडर हुए हैं, उन्हें जल्द धरातल पर उतारा जाएगा। कहा कि अब वे थक चुके हैं। इसलिए वे अब मुंह पर काली पट्टी बांध कर कार्यालय के बाहर धरना- प्रदर्शन करते रहेंगे। धरना- प्रदर्शन पर बैठे पार्षदों ने कहा कि दो बार प्रशासन को भी इस बाबत ज्ञापन सौंपा है, लेकिन वहां से भी आश्वासन के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ है। नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि कार्यालय पहुंचकर नगर परिषद के हाउस की बैठक आयोजित करवा कर ही पार्षदों की मांगों और समस्याओं पर बैठ कर चर्चा की जाएगी।
--