फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Condition of Mehla-Bandla Road to Improve at a Cost of 60 Lakhs

Chamba News: मैहला-बंदला सड़क की 60 लाख से सुधरेगी दशा

Fri, 01 May 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 01 May 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Condition of Mehla-Bandla Road to Improve at a Cost of 60 Lakhs
छह महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य, ढांचागत सुविधाएं भी होंगी विकसित
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत होने से तीन पंचायतों के छह हजार लोगों को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी
मैहला (चंबा)। मैहला-बंदला सड़क के सुधार का कार्य करीब 60 लाख रुपये की लागत से शुरू कर दिया है। यह कार्य पीडीएनए के तहत किया जा रहा है।
इसमें सड़क की हालत सुधारने के साथ आवश्यक ढांचागत सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को लाभ मिलेगा। बता दें कि इस मार्ग की हालत काफी खराब थी। जगह-जगह गड्ढे पड़े थे। सड़क का सुधार होने से मैहला, बंदला और फागड़ी की तीन पंचायतों की छह हजार की आबादी को लाभ होगा।

ग्रामीणों में शम्मी चौणा, हेम राज शर्मा, दीपक शर्मा, अमन कुमार, अक्षय कुमार, शिवानी और नीलम ने बताया कि इन पंचायतों को जाने के लिए यही एकमात्र रास्ता है। इसकी हालत सुधरने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क पर दो नई पुलियों का निर्माण किया जाएगा। इनमें एक पुलिया मैहला के पास और दूसरी गैनाला के समीप बनाई जाएगी। यह कार्य तीन सौ मीटर के एरिया पर किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश मरोल ने कहा कि विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कर दिया है। इसे छह महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सड़क के सुधारीकरण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और खराब सड़क के कारण हिचकोले खाने से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed