फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   College trees to reveal their own identities; nameplates featuring scientific names installed.

Chamba News: कॉलेज के पेड़ खुद बताएंगे अपनी पहचान, वैज्ञानिक नामों के साथ सजीं नाम पट्टिकाएं

Thu, 10 Sep 2026 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 10 Sep 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
College trees to reveal their own identities; nameplates featuring scientific names installed.
इको क्लब की पहल से विद्यार्थियों को परिसर में ही वनस्पति विविधता समझने का मिलेगा अवसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी का परिसर अब सिर्फ पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि वनस्पतियों की पहचान का जीवंत पाठशाला भी बन गया है।
महाविद्यालय के इको क्लब के विद्यार्थियों ने परिसर में मौजूद विभिन्न वृक्षों की पहचान कर उन पर सामान्य नाम, वैज्ञानिक नाम और संबंधित कुल की जानकारी वाली नाम पट्टिकाएं लगाईं।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पेड़-पौधों की पहचान और वैज्ञानिक नामकरण की जानकारी व्यवहारिक रूप से देना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। अब विद्यार्थी किताबों में पढ़ी वनस्पतियों को परिसर में प्रत्यक्ष रूप से पहचान और समझ सकेंगे।
विज्ञापन

कार्यकारी प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि वृक्ष प्राकृतिक धरोहर हैं। उन्हें पहचानना, समझना और संरक्षित करना प्रत्येक विद्यार्थी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि इस पहल की शुरुआत प्राचार्य डॉ. संजय सिंह पठानिया के प्रयासों से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इको क्लब प्रभारी डॉ. रूप लाल ने कहा कि नाम पट्टिकाएं विद्यार्थियों के लिए जीवंत शैक्षणिक संसाधन का काम करेंगी। इससे वनस्पति विविधता को समझने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल सतत विकास लक्ष्यों के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, जलवायु कार्रवाई और स्थलीय पारिस्थितिकी एवं जैव विविधता संरक्षण को भी बढ़ावा देगी।

गतिविधि में रिधम पठानिया, प्रगति धीमान, पलक, सोनाली, सुहानी, काजल, वंशिता, राहुल, रवि, तमन्ना, महक, अरुचि, श्रुति, रिधिमा, अक्षय, अथर्व और अभिनव सहित 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed