{"_id":"5fac15088ebc3eefa7773d63","slug":"cm-jairam-chamba-news-sml3512574189","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वर्ष में बनेगा मेडिकल कॉलेज चंबा का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
चम्बा फटाफट
चंबा के ऐतिहासिक चौगान में जनसभा के लिए पहुंचें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हाथ हिला लोगों का अभिवा?
- फोटो : Chamba
Link Copied
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा का भवन एक वर्ष के भीतर अपनी जमीन पर खड़ा होगा। मेडिकल कॉलेज चंबा के कार्य में प्रगति लाने के लिए लोक निर्माण विभाग का एक सब डिविजन और जेई सेक्शन खोला जाएगा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ये घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज कार्य का टेंडर ठेकेदार को आवंटित कर दिया गया है। भवन निर्माण का कार्य ठेकेदार सही तरीके और तेजी से करे ये संबंधित विभाग सुनिश्चित करेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने चंबा में मिडल स्कूल कैला को अपग्रेड कर हाई, कैगा को हाई स्कूल, धामग्रां स्कूल को मिडल, प्राइमरी स्कूल काकैला को मिडल बनाने की घोषणा की। वेटरनरी अस्पताल सरोल और शहर में लाइटें लगवाने के लिए 25 लाख देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने 60 वर्षों तक महज लोगों को विकास के नाम पर छला है। इसके उलट बीजेपी विकास को तवज्जो देती है। जिसका प्रत्यक्ष परिणाम चंबा में विभिन्न 15 योजनाओं पर खर्च होने वाला 113 करोड़ का बजट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चीन से चले कोरोना वायरस से पूरा विश्व पीड़ित हुआ है। लोगों को भी कोरोना को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों की पालना करनी होगी। इससे पूर्व सुल्तानपुर स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का चौपर पहुंचने पर सदर विधायक, भरमौर-पांगी विधायक, भटियात विधायक, उपायुक्त चंबा उनके स्वागत के लिए खड़े रहे। चंबा चौगान में पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं सहित लोगों ने गर्मजोशी से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। चंबा चौगान के मुख्य द्वार मिलेनियम गेट पर पहुंचने पर तैनात अध्यापकों की टीम ने सैनिटाइजर से मुख्यमंत्री के हाथ साफ करवा कर काफिला आगे बढ़ने दिया। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक चंबा चौगान से ही 15 विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के तहत सड़कों, पुलों, मॉडल करिअर केंद्र भवन, वेंडर जोन की दुकानों, सहस्त्राब्दी बहुतकनीकी संस्थान चंबा में 100 छात्रों के लिए हॉस्टल, पार्किंग स्थल का भूमि पूजन और शिलान्यास किए।
विज्ञापन
योजनाओं के शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सदर विधायक पवन नैयर, भटियात विधायक विक्रम सिंह जरियाल और भरमौर विधायक जियालाल कपूर की पीठ थपथपा गए। सीएम ने कहा कि मैं गांव का व्यक्ति हूं। जब भी तीनों विस क्षेत्रों के विकास की बात आती है तो तीनों विधायक एक साथ पहुंच कर बैठक करने के बाद अपने कार्यों को स्वीकृत करवा ही लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।