फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cloud burst in Churah, two culverts washed away, five cowsheds damaged

Chamba News: चुराह में बादल फटा, दो पुलियां बहीं, पांच गोशालाएं क्षतिग्रस्त

Tue, 22 Jul 2025 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 22 Jul 2025 06:47 AM IST
विज्ञापन
Cloud burst in Churah, two culverts washed away, five cowsheds damaged
चंबा में नकरोड़ के पास मार्ग पर बहता पानी और मलबा।स्रोत जागरूक पाठक
चंबा। उपमंडल चुराह के तहत आती ग्राम पंचायत नेरा में बादल फटने से दो पुलिया बह गई हैं। साथ ही पांच गोशालाओं समेत एक बाइक और दो गाय बह गईं। सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौका किया और रिपोर्ट तैयार कर ली है।
विज्ञापन

बादल फटने के कारण लेसुंई पंचायत के गांव भलूई और बंजाल गांव में पुलियां बह गईं जबकि ग्राम पंचायत गडफरी के गांव टोपी के लिए जाने वाला रास्ता भी बह गया है। इसके अलावा याकूब पुत्र हादायतुला गांव रलहेरा, रशीद पुत्र अनवर गांव रलहेरा, समशदीन पुत्र रसीद, शकूर मुहम्मद की गोशालाओं समेत दो गाय बह गईं। भारी बारिश के कारण हनीफ मुहम्मद पुत्र रोशन की गोशाला और बाइक पानी के बहाव में बह गई। राजदीन पुत्र रोशन गांव रलहेरा की भी गोशाला ढह गई है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब सात लाख रुपये का नुकसान बादल फटने से हुआ है। वहीं, सलूणी क्षेत्र में भी दो गोशालाएं बारिश के कारण ध्वस्त हुई हैं। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि समस्त उपमंडलाधिकारियों को नुकसान का आकलन करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि भारी बारिश के दौरान सतर्क रहें और नदी नालों से दूर रहें।
विज्ञापन


कितने मार्ग बंद
जिला चंबा के विभिन्न उपमंडलों में बारिश के कारण करीब 75 संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। देर शाम तक 50 सड़कों को बहाल कर दिया गया है। इसके अलावा 214 बंद पड़े ट्रांसफार्मरों में से 192 ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया गया है। अभी 110 गांवों में अंधेरा पसर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्थर गिरने से तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त
चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर जसौरगढ़ जीरो पॉइंट के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने से तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। गनीमत यह रही है उस दौरान गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था। सोमवार दोपहर को दो गाड़ियां यात्रियों के इंतजार में सड़क किनारे खड़ी थीं। वहीं गाड़ियों के चालक थोड़ी दूर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरना शुरू हो गए। देखते ही देखते पत्थर गाड़ियों से से टकराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed