{"_id":"5fcfab5a8ebc3ecf9c742cb2","slug":"citu-protest-for-farmer-sport-in-chamba-chamba-news-sml353903665","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के समर्थन में सीटू का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के समर्थन में सीटू का प्रदर्शन
विज्ञापन
चंबा में प्रदर्शन करते सीटू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
- फोटो : Chamba
चंबा। किसानों के भारत बंद के समर्थन में सीटू जिला कमेटी ने अन्य यूनियनों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। मजदूरों की विभिन्न यूनियनों ने सुबह कार्य स्थलों में गेट मीटिंग की और किसान आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान कामगारों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जेएसडब्लयू यूनियन का नेतृत्व यूनियन अध्यक्ष शोभन कपूर, सचिव सुरेश और विजय ने किया।
बजोली होली यूनियन का नेतृत्व सचिव देवी सिंह, कोषाध्यक्ष विपिन, उपाध्यक्ष कुलदीप, बर्फी राम, मदन, अनिल और दर्शन ने किया। इसके बाद होली बाजार में रैली भी निकाली गई। वहीं, जिला मुख्यालय में भारत बंद का समर्थन करते हुए प्रदर्शन किया गया। इसमें सीटू जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, महासचिव सुदेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष विपिन शर्मा, एडवोकेट सुनीता पाठक और केवल कृष्ण शामिल रहे।
सीटू जिला कमेटी ने कहा कि सरकार को किसानों की मांगो को तुरंत मानना होगा और तीनों कृषि संबंधी कानूनों को निरस्त करना होगा अन्यथा आने वाले समय में आंदोलन तेज होगा और मजदूर वर्ग भी सड़कों पर आने पर मजबूर होगा।