{"_id":"60e06b678ebc3ebc7b56b038","slug":"cisf-constabe-and-girl-committed-sucide-chamba-news-sml375673816","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ जवान और युवती ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएसएफ जवान और युवती ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में शनिवार को सीआईएसएफ के जवान और एक युवती ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। ये घटनाएं अलग-अलग जगह की हैं। पुलिस के मुताबिक सीआईएसएफ के जवान ने एनएचपीसी चमेरा-दो (प्रोजेक्ट) में अपने आवास में फंदा लगा लिया जबकि, युवती ने जिला मुख्यालय के साथ लगती सरोल पंचायत में अपने क्वार्टर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
एनएचपीसी में फंदा लगाकर खुदकुशी करने वाले सीआईएसएफ जवान की पहचान अजीत वाजीराव पाटिल (29) पुत्र वाजीराव पाटिल निवासी गांव मालवारी डाकघर शिवारे जिला कोल्हापुर महाराष्ट्र के रूप में हुई है। अजीत सीआईएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। शनिवार को उसने अपने क्वार्टर में छत के पंखे से लटककर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने चंबा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
वहीं, सरोल में क्वार्टर में रह रही एक युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि यह युवती कंप्यूटर का कोर्स कर रही थी और सरोल में एक किराये के मकान में रहती थी। सुबह काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला। घर के अन्य लोगों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर झूल रही थी। उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि दो लोगों ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। इसमें एक सीआईएसएफ जवान और एक युवती शामिल है। पुलिस मामलों की जांच पड़ताल कर रही है।