{"_id":"64e2573c0510421c8d035cf6","slug":"chuwadi-jot-road-closed-due-to-hill-crack-chamba-news-c-88-1-ssml1006-5587-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चुवाड़ी-जोत मार्ग पहाड़ी दरकने से बंद, कांगड़ा की ओर जाने वालों को करना पड़ा 40 किमी अतिरिक्त सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चुवाड़ी-जोत मार्ग पहाड़ी दरकने से बंद, कांगड़ा की ओर जाने वालों को करना पड़ा 40 किमी अतिरिक्त सफर
Sun, 20 Aug 2023 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
चंबा-जोत-चुवाड़ी मार्ग पर लंधेणी के पास बंद पड़े मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीनें।स्त्
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी-जोत मार्ग पहाड़ी दरकने से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। रविवार सुबह करीब 10:00 बजे अचानक लंघैणी नामक स्थान पर पहाड़ी दरक गई और भारी मात्रा में मलबा सड़क पर गिरा। गनीमत यह रही कि जब पहाड़ी दरकी, उस समय कोई राहगीर या वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था, नहीं तो जान माल का भी नुकसान हो सकता था।
मार्ग के अवरूद्ध होने से चंबा से वाया जोत होकर चुवाड़ी या कांगड़ा की तरफ जाने वाले आधा दर्जन वाहन फंस गए। इन वाहनों को वापस चंबा का रुख करना पड़ा। हालांकि मार्ग को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर लगी हुई थी, लेकिन मलबा अधिक होने के कारण उसे हटाने में काफी समय लगा। खबर लिखे जाने तक चुवाड़ी वाया जोत मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू नहीं हो पाई थी।
इस कारण रविवार को वाया जोत आने-जाने वाले वाहनों को वाया बनीखेत से 40 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ा। चंबा के लोग कांगड़ा या पठानकोट सहित अन्य जिलों में जाने के लिए वाया जोत ही सफर करते हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक कुमार ने कहा कि मार्ग को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर चलाया गया है। जल्द ही इसे यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।