फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chuvadi Civil Hospital being prepared for DCHC, Administration alert to deal with third wave of Corona

डीसीएचसी के लिए तैयार किया जा रहा चुवाड़ी सिविल अस्पताल

Sun, 11 Jul 2021 07:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Chuvadi Civil Hospital being prepared for DCHC, Administration alert to deal with third wave of Corona
चुवाड़ी(चंबा)। कोरोना की दूसरी लहर के बाद संभावित तीसरी लहर को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। तीसरी लहर से निपटने के लिए चुवाड़ी सिविल अस्पताल चुवाड़ी को डीसीएचसी के तौर पर तैयार किया जा रहा है। इसके तहत अस्पताल में जहां बिस्तरों की व्यवस्था की गई है तो वहीं, दूसरी तरफ 30 ऑक्सीजन सिलिंडर व 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। इसके अलावा पीएसए प्लांट स्थापित करने व ऑक्सीजन मैनीफोल्ड के साथ सिविल वर्क के लिए 70 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। इससे यहां मूलभूत सुविधाओं में इजाफा होगा। जिससे मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं पेश आएगी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के तहत करीब 70 पंचायतें हैं, जो जिला के अन्य विकास खंडों से काफी अधिक हैं। ऐसे में यहां की आबादी भी काफी ज्यादा है। बहरहाल, कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब प्रशासन द्वारा उपमंडल स्तर पर बेहतरीन व्यवस्था की जा रही है। दूसरी लहर के दौरान जहां सिविल अस्प्ताल चुवाड़ी में कोविड सेंटर शुरू किया गया है तो वहीं दूसरी तरफ संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए डीसीएचसी बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में जिला में जहां मामले बढ़े हैं तो वहीं मृत्यु भी काफी हुई है। बहरहाल, प्रशासन अब संभावित तीसरी लहर के लिए पूरी तरह सतर्क है। बीएमओ समोट डॉ. सतीश फोतेदार का कहना है कि प्रशासन के सहयोग से चुवाड़ी अस्पताल को डीसीएचसी बनाया जा रहा है। तमाम सुविधाओं को जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed