फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Children at Anganwadi centers will now get food of their choice.

Chamba News: आंगनबाड़ी केंद्रों में अब बच्चों को मिलेगा पसंद का भोजन

Sun, 14 Jun 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 14 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Children at Anganwadi centers will now get food of their choice.
फील्ड कर्मी घर-घर जाकर माता-पिता से पूछेंगे- बच्चे को क्या खिलाना चाहते हैं
विज्ञापन

नई पहल... हर क्षेत्र की स्थानीय पसंद, बच्चों की जरूरत के हिसाब से बदलेगा मेन्यू
तैयार कर निदेशालय भेजी जाएगी रिपोर्ट, शिमला से लगेगी फैसले पर अंतिम मुहर

पंकज सलारिया
चंबा। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को अभिभावकों की पसंद का पोषाहार मिलेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसके लिए नई पहल की है।
फील्ड कर्मी घर-घर जाकर माता-पिता से पूछेंगे कि वे अपने बच्चे को क्या खिलाना चाहते हैं। अभी तक आंगनबाड़ी में विभाग की तय मेन्यू के हिसाब से दलिया, खिचड़ी, पंजीरी, मीठा दलिया दिया जाता था। कई बार बच्चे इसे पसंद नहीं करते और खाना बर्बाद होता था। अब नई व्यवस्था में हर क्षेत्र की स्थानीय पसंद और बच्चों की जरूरत के हिसाब से मेन्यू बदला जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हर घर जाएंगी और अभिभावकों से फॉर्म भरवाएंगी। पूछा जाएगा कि बच्चा क्या खाना पसंद करता है, किसी चीज से एलर्जी तो नहीं, मोटे अनाज, दालें, मौसमी फल-सब्जी में क्या देना चाहेंगे। यह रिपोर्ट तैयार कर महिला एवं बाल विकास विभाग को भेजी जाएगी। रिपोर्ट निदेशालय शिमला भेजी जाएगी। यहां से इस मामले को लेकर अंतिम मुहर लगेगी। गौरतलब है कि जिले में 1495 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें हजाराें बच्चे अपना आधार पक्का करने के लिए पहुंच रहे हैं।

--
यह होगा फायदा
विभाग की इस पहल से खाना बर्बाद होना बंद होगा। स्थानीय फसलों को बढ़ावा मिलेगा। बच्चों में खून की कमी, कुपोषण की दर घटेगी। साथ ही अभिभावकों का विभाग पर भरोसा बढ़ेगा
विज्ञापन


--इस बारे में पहल की जा रही है। अभिभावकों से भी राय ली जाएगी और बच्चों को पोषित आहार उपलब्ध करवाया जाएगा।
- कमल किशोर शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed