{"_id":"56f6962d4f1c1ba20cf14fa7","slug":"child-labour-department-no-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल मजदूरी पर गंभीर नहीं पुलिस और श्रम विभाग : चाइल्ड लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल मजदूरी पर गंभीर नहीं पुलिस और श्रम विभाग : चाइल्ड लाइन
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Sat, 26 Mar 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
चम्बा में प्रेस वार्ता को संबोधित करते चाइल्ड लाइन संस्था के कर्मी कपिल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाइल्ड लाइन संस्था चंबा में बाल मजदूरों पर विभाग के नकारात्मक रवैये से नाराज है। संस्था का कहना है कि बाल मजदूरी से जुड़े 49 मामले श्रम विभाग को सौंपे जा चुके हैं लेकिन विभाग ने इन बाल मजदूरों को नौकरी देने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं पुलिस के कुछ अधिकारी भी बाल अपराध से जुड़े मामलों में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। जिसकी वजह से बच्चों पर हो रही हिंसा का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। चंबा में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए चाइल्ड लाइन संस्था के संयोजक कपिल कुमार ने बताया कि देश भर में बाल अपराध के लिए 1098 नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।
विज्ञापन
एक बार शिकायत दर्ज होने के बाद चाइल्ड लाइन संस्था, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के साथ मिलकर प्रभावित को न्याय दिलाने में जुट जाती है लेकिन संस्था को कई बार विभागीय सहयोग नहीं मिल पाता है और इस वजह से मामले लंबित रहते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि यदि घर या आसपास किसी जगह पर 14 साल तक की उम्र के बच्चे काम करते पाए जाते हैं तो इसकी सूचना जल्द से जल्द 1098 पर दें। संस्था इस पर तुरंत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दुष्कर्म या अपहरण पीड़ित की थाने में काउंसलिंग सही ढंग से होनी चाहिए। थाने में विशेषज्ञों की तैनाती करने की जरूरत है। इस मौके पर चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के संयोजक पीके गुप्ता व एजूकेशन सोसायटी से उमा देवी सहित अन्य मौजूद थे।