फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   child injured due to stone fall chamba

ेलते समय किशोर के हाथ में गिरे पत्थर, तीन उंगलियां कटी

Sat, 25 Jan 2020 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
child injured due to stone fall chamba
चंबा। विधानसभा क्षेत्र चंबा के अधीन पद्धर गांव में नौ वर्षीय किशोर के ऊपर पत्थर गिरने से हाथ की तीन उंगलियां कट गई हैं। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान इशांत कुमार (9) निवासी गांव पद्धर डाकघर राख के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर के समय किशोर घर के पास खेल रहा था। यहा पत्थरों को ढेर लगा हुआ। खेलते-खेलते किशोर से पत्थर के ढेर को धक्का लग गया। इससे पत्थर बिखरकर गिर पड़े। इससे एक पत्थर युवक के हाथ में गिर गया। जिससे उसके हाथ की तीन उंगलियां बुरी तरह से जख्मी हो गई। किशोर की चीख पुकार सुनकर परिवार के सदस्य वहां पहुंच गए। उन्होंने किशोर को तुरंत उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां डॉक्टर को उपचार के दौरान किशोर के हाथ की तीन उंगलियां काटनी पड़ी। पत्थर की चपेट में आने से उंगलियां बुरी तरह से जख्मी हो चुकी थी। ऐसे में उंगलियों को काटना जरूरी था। इससे हाथ के अन्य भाग में भी संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ था। था। कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामकमल ने बताया कि पत्थर की चपेट में आने से किशोर का हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया है। उसका उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में ही चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed