फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chaugan number-1 cleaning tender canceled for not submitting GST related documents

Chamba News: जीएसटी संबंधी दस्तावेज न लगाने पर चौगान नंबर-एक का सफाई टेंडर रद्द

Mon, 22 Jul 2024 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Jul 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Chaugan number-1 cleaning tender canceled for not submitting GST related documents
चंबा। चौगान नंबर-1 का साढ़े चार लाख रुपये का सफाई टेंडर नगर परिषद ने रद्द कर दिया है। दरअसल, टेंडर संबंधी दस्तावेजों के साथ ठेकेदार की ओर से जीएसटी संबंधी दस्तावेज नहीं लगाया गया है। इसकी शिकायत नगर परिषद चंबा के पास पहुंचने पर नगर परिषद ने सफाई टेंडर को ही रद्द कर दिया।
विज्ञापन

नतीजतन, अब नप ने टेंडर रद्द कर बुधवार को नए सिरे से टेंडर आवंटित करने का निर्णय लिया है। वहीं, सोमवार को चौगान नंबर दो, तीन और चार के 3.83 लाख के सफाई टेंडर आमंत्रित करवा कर आवंटित किए। दरअसल, नगर परिषद ने बीते दिनों अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सफाई के लिए टेंडर आवंटित किए थे, लेकिन दस्तावेज अधूरे होने के कारण अब एक नंबर चौगान के रद्द किए सफाई टेंडर को नगर परिषद कल दोबारा नए सिरे से करेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चौगान नंबर एक के सफाई टेंडर को लेकर प्रमाण पत्र पूरे न होने की शिकायत नगर परिषद से शिकायत के पास पहुंची। शिकायत की जांच करने के बाद नगर परिषद ने यह प्रमाण पत्र अधूरे पाए। इसको लेकर नगर परिषद ने साढ़े चार लाख रुपये के चौगान नंबर एक में किया सफाई टेंडर रद्द कर दिया। साथ ही 24 जुलाई को दोबारा चौगान नंबर एक का सफाई टेंडर करने का निर्णय लिया गया, वहीं 3.83 लाख से तीनों चौगान के सफाई टेंडर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी जगदीश चंद ने कहा कि चौगान नंबर एक का साढ़े चार लाख का सफाई टेंडर रद्द कर दिया गया। कहा कि अब कल दोबारा चौगान नंबर एक का सफाई टेंडर आवंटित होगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed