फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   charas recovered in scooty chamba

स्कूटी की डिक्की में 134 ग्राम चरस छिपा जा रहे दो व्यक्ति दबोचे

Tue, 18 Feb 2020 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
charas recovered in scooty chamba
चंबा। स्कूटी की डिक्की में चरस छुपाकर ले जा रहे दो व्यक्तियों को एसआईयू की टीम ने कोटी के पास धर दबोचा। पुलिस ने तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से 134 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मंगलवार को पुलिस विभाग की एसआईयू टीम ने कोटी के पास नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस टीम हर वाहन और आने-जाने वालों की गहनता से छानबीन कर रही थी। इसी समय तीसा की तरफ से एक स्कूटी आई। इसे किरपा राम निवासी खग्गा चला रहा था। उसके साथ ही पिछली सीट पर नरेश कुमार निवासी परोथा सवार था।
विज्ञापन

पुलिस ने स्कूटी को चेकिंग के लिए रुकवाया। इससे दोनों सवार घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पर स्कूटी की गहनता से पड़ताल की तो डिक्की से 134 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि कोटी में स्कूटी की डिक्की से 134 ग्राम चरस बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed