{"_id":"5e3ee6f88ebc3ee5991be24d","slug":"charas-recovered-in-chamba-chamba-news-sml323709355","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बाईक सवार को 274 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बाईक सवार को 274 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलहौजी (चंबा)। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुकडाई बांई के पास पुलिस ने एक बाइक सवार को 274 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। विशेष अन्वेषण इकाई चंबा के पुलिस दल में मुख्य आरक्षी अनुज कुमार, मानद मुख्य आरक्षी सुभाष और आरक्षी रोहित कुमार शामिल थे।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने शनिवार को सुकडाई बांई के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर वाहन को चेक किया जा रहा था। नाके के दौरान बाथरी की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल को तलाशी के लिए रोका गया।
इसे सवीर खान पुत्र सराज मोहमद निवासी बगा डाकघर मंजीर तहसील सलूणी चला रहा था। पुलिस ने बाइक को चेकिंग के लिए रुकवाया। बाइक की तलाशी करने पर टूल किट बॉक्स में 274 ग्राम चरस बरामद की।
विज्ञापन
पुलिस ने चरस को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक खिलाफ पुलिस थाना डलहौजी में धारा 20, 25 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि बाइक सवार को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। जहां पर उसे पुलिस रिमांड पर लेने की पैरवी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।