{"_id":"662a86efe73962365802ec11","slug":"chapati-for-rs-10-in-dhabas-food-plate-available-for-rs-120-chamba-news-c-88-1-ssml1004-123343-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ढाबों में 10 रुपये की चपाती, 120 में मिल रही खाने की थाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ढाबों में 10 रुपये की चपाती, 120 में मिल रही खाने की थाली
Thu, 25 Apr 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 25 Apr 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
चंबा में बिना रेट लिस्ट ढाबे में लगा बोर्ड़।संवाद
चंबा। जिला मुख्यालय स्थित होटल और ढाबों में खूब लूट मची है। इन ढाबों में खाना खाने वाले लोगों को अधिक दाम चुकाने पड़ रहे है।
हैरानी की बात है कि इन ढाबों में रेट लिस्ट भी नहीं लगाई गई है। ऐसे में ग्राहकों से अधिक पैसे ऐंठे जा रहे हैं। हालांकि, इस बारे में कई बार विभाग को अवगत करवाया गया है, मगर आज दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। जिला मुख्यालय में प्रशासन की ओर से एक थाली के 70 रुपये दाम निर्धारित किए गए हैं। ढाबों में 100 से लेकर 120 रुपये एक थाली के वसूल किए जा रहे हैं। कई जगह एक चपाती आठ रुपये तो कही दस रुपये में मिल रही है।
जानकारी के अनुसार शहर में करीब अस्सी ढाबे संचालित किए जा रहे हैं। अधिकतर ढाबों में बिना रेट लिस्ट के ही काम चल रहा है। लोगाें में राकेश कुमार, सुमित कुमार, अमित कुमार, सुरेंद्र सिंह, रोशन लाल, लेखराज और वीरेंद्र सिंह का कहना है कि प्रशासन की ओर से हर साल खाने को लेकर दाम निर्धारित किए जाते हैं, मगर शहर में निर्धारित मूल्यों को लागू नहीं किया जा रहा है। बताया कि रेट लिस्ट तक दुकानों में नहीं लगाई जा रही है। ऐसे में शहर में खाना लोगों को काफी महंगा पड़ रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द इस मामले में निरीक्षण किया जाए और ढाबा मालिकों को रेट लिस्ट लगाने के आदेश दिए जाएं।
उधर, उपमंडल अधिकारी नागरिक चंबा अरुण शर्मा ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में लाया गया है। जल्द ही संबंधित विभाग को निरीक्षण करने के निर्देश दिए जाएंगे, जिससे लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
विज्ञापन
--