{"_id":"5fd0dd318ebc3e41a605c743","slug":"chamba-three-people-beat-one-case-registered-chamba-news-sml353968428","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: घर में घुसकर कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: घर में घुसकर कर दी पिटाई
Wed, 09 Dec 2020 07:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
हिमाचल के चंबा जिले में एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ भी की, जिसमें दरवाजे और खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित विपिन कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम के समय जब वह घर के लेंटर में आराम कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान तिलक राज, राजन कुमार और सन्नी वहां आए और उसे भरा बुरा कहने लगे। देखते ही देखते उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इससे उसे काफी चोटें आई हैं। आरोपियों ने उसके घर के दरवाजे और खिड़कियों के साथ भी तोड़फोड़ की। इसके बाद आरोपी वहां से चला गए। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन