फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba student get mid day meal in her house

सरकारी स्कूल के बच्चों को घरों तक पहुंचेंगे चावल, सब्जी के पैसे भी दिए जाएंगे

Sun, 12 Apr 2020 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
chamba student get mid day meal in her house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करवाने की कवायद के बाद अब बच्चों को मिड-डे मील भी घर तक पहुंचाया जाएगा। प्रशासन के आदेश पर शिक्षा विभाग इस काम को पूरा करने में जुट गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते स्कूल बंद है। ऐसे में अब मिड-डे मील डोर-टू-डोर पहुंचाया जाएगा। इसकी जिम्मेवारी शिक्षकों की होगी। इसके लिए साथ ही पास भी बनवाने होंगे। संबंधित क्षेत्रों के शिक्षक उनके उपमंडलाधिकारी कार्यालय से बनेंगे।
जानकारी के अनुसार जिले में पहली से आठवीं तक हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सरकार ने कोविड-19 के चलते अब मिड-डे मील का कच्चा राशन घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था बनाई जा रही है। इस दौरान तय चावल का कोटा बच्चों को मिलेगा वहीं, सब्जी के लिए तय राशि का भुगतान भी सीधे उनके खातों में किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे सरकार की योजना से बच्चों को घर बैठे लाभान्वित करने जा रही है। जिला प्रशासन के आदेश पर शिक्षा विभाग इस कार्य को पूरा करने के लिए कसरत कर रहा है।
खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी इस मामले में प्रमुख रहेंगे और हर बच्चे तक राशन की खेप पहुंचाने के लिए प्रयास करेंगे। विभाग ने 25 विद्यार्थियों पर एक अध्यापक नियुक्त किया है, जो बचें को राशन पहुंचाएगा। बच्चों की संख्या 50 होने पर दो अध्यापक इस कार्य को अमलीजामा पहनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिड-डे मील के लिए चावल सरकार से निशुल्क दिए जाते हैं। जबकि पहली से पांचवीं तक सब्जी का खर्चा चार रुपये 48 पैसे और छठी से आठवीं के लिए छह रुपये 71 पैसे दिए जाता है, जो बच्चों को खाते में डाले जाएंगे।

जिला उपशिक्षा अधिकारी चंबा हितेंद्र कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मिड-डे मील का राशन बच्चों में वितरित किया जाएगा। इस बारे में प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की ड्यूटी इसमें लगाई जाएगी। 25 बच्चों को एक अध्यापक राशन पहुंचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed