फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba congress protest against inflaton

चंबा में महंगाई के खिलाफ गरजी कांग्रेस

Thu, 12 Nov 2020 06:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
chamba congress protest against inflaton
उपायुक्त कार्यालय के बाहर मंहगाई के खिलाफ प्रर्दशन करते कांग्रेस के पदाधिकारी। - फोटो : Chamba
चंबा। जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को जिला मुख्यालय में डीसी ऑफिस के समीप धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस इसके बाद एसी टू डीसी चंबा राम प्रसाद के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा। प्रदर्शन की अगुवाई जिला कांग्रेसी कमेटी अध्यक्ष नीरज नैयर ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर और भूपेंद्र राजू का कहना है कि देश और प्रदेश में महंगाई बढ़ती जा रही है। इसके चलते आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि महंगाई को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें खोखले आश्वासन दे रही हैं। मगर अभी तक सरकार की ओर से महंगाई को कम करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। इस बात को लेकर जनता में काफी रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से कोरोना महामारी के बीच स्कूली बच्चों की पूरी फीस लेने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे अभिभावकों को काफी परेशानियां हो रही है। कांग्रेसी ने मांग की कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए सरकार कडे़ कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed