फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba city reverberated with the chants of Lord Ram

Chamba News: श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा चंबा शहर

Sun, 12 Jan 2025 01:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Chamba city reverberated with the chants of Lord Ram
बा मुख्य चौक पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शोभायात्रा के दौरान राम रथ को खींचत
चंबा। जिला मुख्यालय चंबा में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष होने पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सुबह एलईडी के माध्यम से मुख्य चौक पर अयोध्या से सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद लोगों में हलवा वितरित किया गया। शाम के समय शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर की परिक्रमा करने के बाद मुख्य चौक पहुंची। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शहर भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग प्रभु राम के भजनों पर खूब थिरके। श्रीराम लीला क्लब चंबा के प्रधान स्वप्न महाजन ने बताया कि इस आयोजन में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बताया कि शाम के समय भी हलवा वितरित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक पवन नैयर, डॉ. शिवदयाल शर्मा, श्री रामलीला क्लब के पूर्व प्रधान धीरज महाजन, दिनेश शर्मा, डॉ. पीके गुप्ता, महाराज कृष्ण बड़याल आदि मौजूद रहे।

चौकी प्रभारी ने दी सहायता राशि

चौकी प्रभारी ने दी सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed