फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba bharmour road blocked landslide in lahal

लाहल के समीप गिरा मलबा, भरमौर हाईवे पर थमी वाहनों की आवाजाही

Sat, 29 Feb 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
chamba bharmour road blocked landslide in lahal
भरमौर(चंबा)। चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे लाहल के समीप पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण अवरुद्द हो गया। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क बंद होने से सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण मंडल चंबा की मशीनरी मौके पर पहुंचाई गई। इसके बाद कड़ी मशक्कत से मार्ग को बहाल किया। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई। करीब दो घंटे हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मार्ग पर अकसर भूस्खलन होता रहता है। यहां खासकर बारिश के दिनों में पहाड़ी से मलबा गिरता है। इस कारण वाहनों की आवाजाही पर रोक लग जाती है। यात्री रमेश कुुमार, देवी चंद, उर्मिला देवी, प्रकाश चंद, पवन कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार, विनोद कुमार, दलीप सिंह, जय देव, भगत राम, जय राम, ज्ञान चंद, लाल चंद, रिंकू राम, घनश्याम सिंह, काकू राम, विनोद कुमार, पंकज कुमार और नीरज कुमार का कहना है कि मार्ग बंद होने से उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ी। मार्ग पर कई जगह भूस्खलन का खतरा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि जल्द भूस्खलन ग्रसित क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंध मजबूत किए जाएं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशासी अभियंता राजिंद्र शेखड़ी ने बताया कि मार्ग बंद होने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि मार्ग को बहाल कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि बारिश के दौरान भूस्खलन ग्रस्त क्षेत्रों से सावधानीपूर्वक गुजरें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed