फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   cctv in bharmour

भरमौर में पटवारियों की निगरानी करेंगे सीसीटीवी

Thu, 31 Mar 2016 06:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, भरमौर (चंबा) Updated Thu, 31 Mar 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
cctv in bharmour
सीसीटीवी - फोटो : demo
भरमौर उपमंडल के सभी पटवार कार्यालयों में अब सीसीटीवी से निगरानी होगी। उपमंडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर ने सभी पटवारियों को तीन दिन में पटवार कार्यालय की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें पटवारियों को कार्यालय में बिजली बंदोबस्त और वहां सीसीटीवी लगाने की संभावनाएं बतानी होंगी। यह निर्देश एसडीएम ने वीरवार को भरमौर में राजस्व विभाग की बैठक को संबोधित करते हुए दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पटवारी से सभी लोग जुड़े होते हैं और कई शिकायतें सामने आती हैं जिसके मद्देनजर यह कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने इसके साथ ही पटवार कार्यालय के बाहर नोटिस बोर्ड लगाने के भी निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि 15 दिन के भीतर सभी पटवारियों को अपने कार्यालय के बाहर बोर्ड लगाने होंगे और उस बोर्ड पर अपनी मौजूदगी की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। इसके अलावा बोर्ड में सरकारी योजनाएं और उनसे मिलने वाले लाभ भी लिखने होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में मिलने वाली राहत राशि प्रभावित तक पहुंचे यह जिम्मेदारी पटवारियों पर होती है। ऐसे में पटवारी पूरे मामले की छानबीन कर यह तय करें कि प्राकृतिक आपदा की राशि किसी गलत व्यक्ति को न मिले। उन्होंने सभी पटवारियों से आह्वान किया है कि वे लाडा की धनराशि जुटाने के लिए जल्द से जल्द कार्य शुरू करें। जिन परियोजनाओं ने राशि जमा नहीं करवाई है उनकी फाइल तैयार की जाए। इस मौके पर तहसीलदार डॉ. गणेश ठाकुर व पटवारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed