{"_id":"6ad25691f9606c54b804e0ff","slug":"car-theft-case-solved-via-cctv-footage-two-youths-taken-into-custody-chamba-news-c-88-1-cmb1014-200077-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सीसीटीवी फुटेज से सुलझी कार चोरी की गुत्थी, दो युवक हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सीसीटीवी फुटेज से सुलझी कार चोरी की गुत्थी, दो युवक हिरासत में लिए
Fri, 16 Oct 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत की पधर स्थित पार्किंग से चोरी हुई थी मारुति 800
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। नगर पंचायत बनीखेत की पधर स्थित पार्किंग से मारुति 800 कार चोरी होने के मामले को सुलझाने में बनीखेत पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार इसी सप्ताह नगर पंचायत बनीखेत की पधर स्थित पार्किंग में खड़ी मारुति 800 कार (एचपी-48-6900) चोरी हो गई थी। कार मालिक ने इसकी शिकायत बनीखेत पुलिस चौकी में दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य साक्ष्यों के आधार पर छानबीन आगे बढ़ाई। जांच में दो युवकों की पहचान सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान अमन कुमार (28) और सौरभ कुमार (31), दोनों निवासी बनीखेत, तहसील डलहौजी, जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि कार चोरी के मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है।