{"_id":"695fe643d3aa8a41970adb1a","slug":"car-rider-arrested-with-1184-grams-of-chitta-chamba-news-c-88-1-ssml1004-171471-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कार सवार 11.84 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कार सवार 11.84 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार
Thu, 08 Jan 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 08 Jan 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। एसआईयू की टीम ने नाके के दौरान आल्टो कार सवार व्यक्ति से 11.84 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान अनिल कुमार (30) निवासी बग्गी, तहसील सलूणी के रूप में हुई है। टीम ने खैरी थाना की पुलिस को सूचित कर आरोपी को उन्हें सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच आगे बढ़ा दी है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार मध्यरात्रि के बाद हेलीपैड-खैरी मार्ग पर समलेऊ गांव के समीप एसआईयू टीम ने नाका लगाया था। टीम इस दौरान यहां से गुजरने वाले हर वाहन की गहनता से जांच कर रही थी। इस दौरान क्रशर साइड से समलेऊ गांव की ओर से काले रंग की आल्टो कार वहां पहुंची। टीम ने वाहन की तलाशी ली तो डैशबोर्ड से चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि आरोपी चालक अनिल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश आगे बढ़ा दी है। चिट्टा तस्करों पर नकेल कसने के लिए पुलिस टीम फील्ड में उतर चुकी है। आगामी दिनों में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।